World Bank gk
यह दुनिया कई देशों का मंच है, जिसमें छोटे-बड़े अनेक प्रकार के देश शामिल है। दुनिया के कुछ विशेष देशों ने मिलकर एक संस्था बनाया, जिसका नाम विश्व बैंक (World Bank) रखा। इस अनोखे संस्था का उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद देशों को सहायता प्रदान करना है। संस्था में शामिल सभी देश इस व्यवस्था के माध्यम से समय-समय पर अपनी जरूरत पूरा करते हैं।
1. विश्व बैंक की स्थापना कब हुई थी ॽ़
उत्तर - 27 दिसम्बर 1945 को ।
2. विश्व बैंक का मुख्यालय कहां स्थित है ॽ़
उत्तर - वाशिंगटन डीसी, अमेरिका ।
3. विश्व बैंक में कुल कितने देश शामिल हैं ॽ़
उत्तर - 189 देश ।
4. विश्व बैंक के कौन-कौन से संगठन हैं ॽ़
उत्तर - अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक (IBRD), अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA), अंतर्राष्ट्रीय वित्त निगम (IFC), बहुपक्षीय गारंटी एजेंसी (MIGA) और अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद निपटारा केंद्र (ICSID) ।
5. विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष कौन है ॽ़
उत्तर - अजय सिंह बंगा ।
6. विश्व बैंक के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ॽ़
उत्तर - यूजीन मेयर ।
7. IBRD का पूर्ण रूप क्या है ॽ़
उत्तर - International Bank for reconstruction development ।
8. IDA विश्व बैंक द्वारा कब स्थापित किया गया था ॽ़
उत्तर - 1960 में ।
9. IDA का पूर्ण रूप क्या है ॽ़
उत्तर - International development association ।
10. IFC की स्थापना कब की गई थी ॽ़
उत्तर - 25 मई 1955 को ।
11. अप्रैल 2019 तक कितने देश IFC के अंतर्गत थे ॽ़
उत्तर - 185 देश ।
12. वर्ल्ड बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं ॽ़
उत्तर - अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक ।
13. विश्व बैंक का जन्म कैसे हुआ था ॽ़
उत्तर - ब्रिटेन वुड्स समझौता 1944 के तहत ।
14. ब्रिटेन वुड्स क्या है ॽ़
उत्तर - अमेरिका का एक शहर ।
15. ब्रिटेन वुड्स समझौता 1944 कब से कब तक चला था ॽ़
उत्तर - 1 जुलाई से 22 जुलाई 1944 तक ।
16. ब्रिटेन वुड्स अमेरिका के किस स राज्य में पड़ता है ॽ़
उत्तर - न्यू हेम्पशायर ।
17. ब्रिटेन वुड्स समझौता 1944 में कितने देशों ने भाग लिया था ॽ़
उत्तर - 44 देशों ने ।
18. ब्रिटेन और समझौता 1944 के तहत कितनी संस्थाएं बनाई गई थीं ॽ
उत्तर - दो - IMF, World Bank ।
19. विश्व बैंक में काम की शुरुआत कब हुई थी ॽ़
उत्तर - 25 जून 1946 में ।
20. अमेरिका की राजधानी कहां है ॽ़
उत्तर - वाशिंगटन डीसी ।
21. विश्व बैंक के प्रमुख को क्या कहते हैं ॽ़
उत्तर - अध्यक्ष ।
22. विश्व बैंक के अध्यक्ष का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है ॽ़
उत्तर - 5 वर्ष ।
23. विश्व बैंक में अमेरिका की कुल कितने प्रतिशत हिस्सेदारी है ॽ़
उत्तर - लगभग 16.74% ।
24. विश्व बैंक का कौन सदस्य बन सकता है ॽ़
उत्तर - जो देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में शामिल होगा ।
25. विश्व बैंक का निर्माण कब हुआ था ॽ़
उत्तर - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ।
26. विश्व बैंक मुद्रा की गणना किसमें करता है ॽ़
उत्तर - अमेरिकी डॉलर में ।
27. विश्व बैंक अपने सदस्य देशों को किस प्रकार का उधार देता है ॽ़
उत्तर - दिर्घ काल के लिए ।
28. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) अपने सदस्य देशों को किस प्रकार का उधार देता है ॽ़
उत्तर - अल्प काल के लिए ।
29. विश्व बैंक किस प्रकार के कार्यों के लिए सदस्य देशों को मुद्रा देता है ॽ़
उत्तर - पुनर्निर्माण एवं विकास की सहायता में, गरीब देशों की सहायता के लिए, निजी विदेशी निवेश के लिए प्रोत्साहन, महत्वपूर्ण परियोजना को प्राथमिकता के लिए ।
30. वर्ल्ड बैंक का ढांचा किस प्रकार का है ॽ़
उत्तर - त्रिस्तरीय ।
31. विश्व बैंक की सबसे ऊंचे स्तर (पद) का क्या नाम है ॽ़
उत्तर - बोर्ड आफ गवर्नर ।
32. विश्व बैंक के दूसरे स्तर का क्या नाम है ॽ़
उत्तर - बोर्ड आफ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ।
33. विश्व बैंक में कुल कितने डायरेक्टर होते हैं ॽ़
उत्तर - 25 ।
34. विश्व बैंक के डायरेक्टरों का कार्यकाल कितना होता है ॽ़
उत्तर - 2 वर्ष ।
35. विश्व बैंक में पांच सबसे बड़े मुद्रा निवेदक देश कौन हैं ॽ़
उत्तर - अमेरिका, जापान, चीन, इंग्लैंड और जर्मनी ।
36. विश्व बैंक के तीसरे स्तर का क्या नाम है ॽ़
उत्तर - अध्यक्ष और कर्मचारी ।
37. विश्व बैंक को और किस नाम से जाना जाता है ॽ़
उत्तर - अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक ।
38. ICSID की स्थापना कब हुई थी ॽ़
उत्तर - 1966 में ।
39. MIGA की स्थापना कब हुई थी ॽ़
उत्तर - 1988 ।
40. विश्व बैंक का शार्ट नाम क्या है ॽ़
उत्तर - IBRD (अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक) ।
41. विश्व बैंक के पहले मुख्य अर्थशास्त्री कौन थे ॽ़
उत्तर - हाॅलिस बी चेनेरी ।
42. विश्व बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक देश कौन है ॽ़
उत्तर - अमेरिका ।
43. वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के प्रबंध निदेशक कौन है ॽ़
उत्तर - क्रिस्टीलिना जोर्जिया (बुल्गारिया) ।
44. वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के मुख्य अर्थशास्त्री कौन है ॽ़
उत्तर - गीता गोपीनाथ ।
45. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पहले प्रबंध निदेशक कौन थे ॽ़
उत्तर - कैमिल गुट (बेल्जियम) ।
46. विश्व बैंक की उदार ऋण प्रदान करने वाली खिड़की किसे कहते हैं ॽ़
उत्तर - अंतरराष्ट्रीय विकास संघ (IDA) ।
47. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का वार्षिक प्रकाशन क्या है ॽ़
उत्तर - वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट ।
48. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का 189 वां सदस्य देश कौन बना था ॽ़
उत्तर - नौरू (2016) ।
49. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का 188 वां सदस्य देश कौन था ॽ़
उत्तर - दक्षिणी सूडान ।
50. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में सबसे अधिक हिस्सेदारी किस देश की है ॽ़
उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरिका ।
51. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की कितने प्रतिशत हिस्सेदारी है ॽ़
उत्तर - 2.76% ।
52. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की आरक्षित संपत्ति SDR क्या है ॽ़
उत्तर - बुक किपिंग एंट्री के रूप में ।
53. SDR का पूरा नाम क्या है ॽ़
उत्तर - special drawing rights (विशेष आरंभ अधिकार) ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें